Sunday, February 6, 2011
कैसे हुई वॉलीबॉल खेल की शुरुआत
वॉलीबॉल की शुरुआत 1885 में विलियम जी मॉर्गन द्वारा बॉस्केबॉल के प्रारंभ के चार साल बाद की गई। तब इसे मिंटोनेट्टे के नाम से जाना जाता था। मॉर्गन वाइएमसीए के स्प्रिंगफील्ड कॉलेज के स्नातक थे। उन्होंने बॉस्केटबॉल, बेस बॉल, टेनिस व हैंड बॉल को एक साथ मिलाकर इस खेल के प्रारूप को तैयार किया। वॉलीबॉल का नेट टेनिस से लिया गया। इसकी ऊंचाई छह फुट छह इंच थी। दरअसल, उस समय अमेरिकियों की औसत लंबाई कम थी। 1916 में फिलिपिंस को इस खेल को थोड़ा और विस्तार दिया गया। उस दौरान खेल के लिए एक स्पष्ट नियम की जरूरत महसूस हुई। इसको लेकर वर्ष 1928 में यूनाईटेड स्टेट्स वॉलीबॉल एसोसिएशन का गठन किया गया। इसके दो साल बाद दो-मैन बीच वॉलीबॉल खेल खेला गया। 1983 में पेशेवर खिलाडिय़ों ने इसे अपनाया। 1984 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक के इनडोर वॉलीबॉल प्रतिस्पद्र्धा में अमेरिकी महिला व पुरुष ने सिल्वर व गोल्ड जीता। बाद के दिनों में इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। फिलवक्त पूरे विश्व में 800 मिलियन वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं। टाइमलाइन1900 : खेल के लिए विशेष बॉल का डिजाइन किया गया।1916 : फिलिपिंस में खेल के कई नियम जुड़े।1917 : 21 से 15 प्वाइंट पर खेल में बदलाव किया गया।1922: न्यूयॉर्क के ब्रूकलीन में पहला वाइएमसीए नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें 11 स्टेट्स की 27 टीमों ने भाग लिया।1928 : टूर्नामेंट व नियमों की आवश्यकता को देखते हुए यूनाइटेड स्टेट्स वॉलीबॉल एसोसिएशन का गठन किया गया। इसी समय पहले यूएस ओपेन का खाका तैयार किया गया।1923 : पहले दो-मैन बीच गेम की शुरुआत हुई।1964 : टोकियो में आयोजित ओलंपिक गेम्स में वॉलीबॉल को शामिल किया गया। 1974: मेक्सिको मे वल्र्ड चैंपियनशिप का जापान में प्रसारण किया गया।1983: एसोसिएशन ऑफ वॉलीबॉल प्रोफेशनल्स का गठन किया गया।1984 : लॉस एंजिल्स में आयोजित ओलंपिक में अमेरिका ने पहला मेडल जीता।1988 : कोरिया में आयोजित ओलंपिक में महिला वर्ग में अमेरिका ने फिर मेडल पर कब्जा जमाया।1990 : वल्र्ड लीग का गठन किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment